सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेरक प्रसंग : याचक बना धनवान

एक सुदृढ़ एवं तरूण भिखारी किसी धनिक के पास जाकर भीख माँगने लगा। धनिक ने जब पुछताछ की तो उसे पता चला कि भिखारी के पास दो भिक्षापात्र और एक गुदडी़ है। धनिक ने उसे कहा कि “में जैसा कहूँ यदि तुम वैसा करो, तो मैं तुम्हारी मदद अवश्य करूँगा।” भिखारी ने उसे स्वीकार किया। धनिक के कथनानुसार वह बाजार में गया और दोनों भिक्षापात्रों को बेचकर जो पैसे मिले उनसे एक कुल्हाड़ी और खाने के कुछ पदार्थ ले आया। धनिक ने उसे कहा- “अब तुम पेटभर भोजन करो। इस  कुल्हाड़ी को लेकर रोज जंगल में जाया करो और लकड़ियाँ तोड़कर लाया करो। उन्हें बेचकर अपना पेट भरा करो।” धनिक ने उस भिखारी को स्वावलंबन का पाठ सिखा दिया। अब वह भिखारी भिखारी नहीं रहा। उसके भीख माँगने के दिन समाप्त हो गये। याचक की तरह दीन बन कर किसी के मुँह की ओर ताकने की उसे आवश्यकता नहीं रही। अब वह आनंदपूर्ण जीवन जीने लगा। उसकी स्थिति सुधर गयी। अब वह धनवान बन गया।

हमारे पास पाँच इंद्रियों के पाँच कटोरे हैं। उन्हें लेकर घूमने की, उनके लिए याचना करने की हमारी आदत बन गयी है, इसलिए अपने आत्म वैभव को जानने की दिशा में हम अंध बन गये हैं। शरीर के अतिरिक्त अन्य कुछ है ही नहीं ऐसी हमारी धारणा बन जाने के कारण हममें अपने ही स्वभाव के विषय में विश्वास नहीं रहा है।

एक बार ज्ञानरूपी सूर्य  की किरणें प्रकट हो गयीं कि इस अज्ञानरूप अंधकार का भेद अपने आप हो जाता है। वहाँ याचकता नहीं बचती। जब अपने पास केवलज्ञानरुपी वैभव हो तो फिर हम जड़ धन-स्वर्ण की अपेक्षा क्यों करें ? परिपूर्ण ज्ञानानंदस्वरूप जान लें तो अज्ञानरूप, दु:खरूप पर से प्राप्त करने योग्य कुछ भी नहीं बचता।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Whatsapp का नया रिप्लाय फीचर बड़ा उपयोगी

Whatsapp वाट्स अप ने एक  नया फीचर बिल्ड किया है । अब FB फेसबुक या अन्य  सोश्यल नेटवर्किंग को तरह WHATSAPP पर भी ग्रुप में किसी भी आए हुए  मेसेज पर सभी सदस्य रिप्लाय reply कर सकते है । रिप्लाय या  कमेंट करने के लिए  उस मेसेज पर long press करें । यानि कि कुछ समय तक उस मेसेज पर छुए। इस फीचर के अनेकों फायदे हो सकते है। सबसे बड़ा फायदा है ग्रुप में मेसेजों की संख्या नियंत्रित रहेगी क्योंकि किसी मेसेज के जवाब में लोग अलग मेसेज करने के बजाय उसी मेसेज के जवाब में रिप्लाय कर सकेंगे। इससे ग्रुप के सदस्यों को नाहक परेशानी नहीं होगी । तो इस कमाल के फीचर को इस्तेमाल करिए और इस पोस्ट के नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर  बताइए कि  आपको वाट्सअप का ये नया फीचर कैसा लगा ?

प्रेरक प्रसंग : वास्तविक गरीबी

एक गरीब आदमी ने भगवान से पूछा : "मैं इतना  गरीब क्यों  हूँ?", भगवान  ने कहा : "तुम गरीब हो क्योंकि तुमने देना नहीं सीखा." ! गरीब आदमी ने कहा : "परन्तु मेरे पास तो देने के लिए कुछ भी नहीं है"। भगवान ने कहा :  "तुम्हारा चेहरा: एक मुस्कान दे सकता है. तुम्हारा मुँह: किसी की प्रशंसा कर सकता है या दूसरों को सुकून पहुंचाने के लिए दो मीठे बोल बोल सकता है, तुम्हारे हाथ: किसी ज़रूरतमंद की सहायता कर सकते हैं. . .  और तुम कहते हो तुम्हारे पास देने के लिए कुछ भी नहीं ? !! आत्मा की गरीबी ही वास्तविक गरीबी है. पाने का हक उसी को है . . . जो देना जानता है ....!