सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेरक प्रसंग : वास्तविक गरीबी

एक गरीब आदमी ने भगवान से पूछा : "मैं इतना  गरीब क्यों  हूँ?",

भगवान  ने कहा :
"तुम गरीब हो क्योंकि तुमने देना नहीं सीखा." !

गरीब आदमी ने कहा :
"परन्तु मेरे पास तो देने के लिए कुछ भी नहीं है"।

भगवान ने कहा :
 "तुम्हारा चेहरा: एक मुस्कान दे सकता है.
तुम्हारा मुँह: किसी की प्रशंसा कर सकता है या दूसरों को सुकून पहुंचाने के लिए दो मीठे बोल बोल सकता है, तुम्हारे हाथ: किसी ज़रूरतमंद की सहायता कर सकते हैं. . .
 और तुम कहते हो तुम्हारे पास देने के लिए कुछ भी नहीं ? !!

आत्मा की गरीबी ही वास्तविक गरीबी है.

पाने का हक उसी को है . . .
जो देना जानता है ....!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Whatsapp का नया रिप्लाय फीचर बड़ा उपयोगी

Whatsapp वाट्स अप ने एक  नया फीचर बिल्ड किया है । अब FB फेसबुक या अन्य  सोश्यल नेटवर्किंग को तरह WHATSAPP पर भी ग्रुप में किसी भी आए हुए  मेसेज पर सभी सदस्य रिप्लाय reply कर सकते है । रिप्लाय या  कमेंट करने के लिए  उस मेसेज पर long press करें । यानि कि कुछ समय तक उस मेसेज पर छुए। इस फीचर के अनेकों फायदे हो सकते है। सबसे बड़ा फायदा है ग्रुप में मेसेजों की संख्या नियंत्रित रहेगी क्योंकि किसी मेसेज के जवाब में लोग अलग मेसेज करने के बजाय उसी मेसेज के जवाब में रिप्लाय कर सकेंगे। इससे ग्रुप के सदस्यों को नाहक परेशानी नहीं होगी । तो इस कमाल के फीचर को इस्तेमाल करिए और इस पोस्ट के नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर  बताइए कि  आपको वाट्सअप का ये नया फीचर कैसा लगा ?

कंप्यूटर पर हिन्दी देवनागरी में टाइप करे आसानी से

बढ़ते हुए कम्प्यूटर, मोबाइल एवं इंटरनेट के  इस्तेमाल के चलते हर कोई अब खुद को डिजिटल युग के अनुरूप ढालना चाह रहा है. ऐसे में हिंदी टायपिंग की जानकारी ना हो तो भैया गाड़ी अटक जाती है. और हिंदी टायपिंग की जानकारी होना अब केवल लेखकों या बुद्धिजीवियों के लिए ही नहीं बल्कि सामान्य जन के लिए भी जरुरी है. अब अगर WHATSAPP या FACEBOOK पर अपने किसी प्रिय को यदि अपनी भाषा में सन्देश भेजने का मजा ही कुछ और है. अगर हिंदी टायपिंग करना जानते हो तो खुद ही सरकारी पत्र से लेकर मेन्यु या प्राइज लिस्ट  तक खुद टाइप कर के प्रिंट कर सकते हो. छोडिए अब दूसरों पर निर्भर करना और आइए जाने कैसे करे हिंदी में टाइपिंग ? हिंदी में टाइप करने के लिए आपको कंप्यूटर (PC)  पर Google Input Tools  को इनस्टॉल करना होगा. ( Android मोबाइल पर हिन्दी कैसे टाइप करे ? जानने के लिए क्लिक करे ) यह एक बड़ा ही शानदार सॉफ्टवेर है जो आपको बड़ी आसानी से हिन्दी टायपिंग करने की सुविधा देता है. इसकी ख़ास बात यह है कि जैसे आप सामान्यतया हिंदी शब्दों को अंग्रेजी में टाइप करते है वैसे ही टाइप करना है, यह सोफ्वेयर अपने आप उन्...